आईपीएल 2025 के समापन के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी जहाँ एक टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी। इस दौरे में एक वार्म-अप मैच के बाद पाँच अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच शामिल होंगे। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल से पहले की अंतिम सीरीज़ भी भारत और इंग्लैंड के बीच ही थी, लेकिन वह भारत में आयोजित की गई थी। उस सीरीज़ में पाँच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैच शामिल थे, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने टी20 सीरीज़ 4-1 से जीती और वनडे सीरीज़ में 3-0 की क्लीन स्वीप की। इस बार ध्यान लाल गेंद के क्रिकेट पर है, क्योंकि भारत की टीम इंग्लैंड की घरेलू परिस्थितियों में एक कठिन टेस्ट सीरीज़ के लिए तैयार हो रही हैं। चलिए अब जानते हैं की इंडिया इंग्लैंड का मैच कब है 2025 – India England Ka Match Kab Hai 2025
इंडिया इंग्लैंड का मैच कब है – India England Ka Match Kab Hai
विवरण | जानकारी |
---|---|
टूर | भारत का इंग्लैंड दौरा 2025 |
टीमें | भारत और इंग्लैंड |
होस्ट कंट्री | इंग्लैंड |
डेट | 13 जून से 04 अगस्त 2025 |
मैचेस | 01 वार्म-अप मैच और 05 टेस्ट मैच |
कप्तान | शुभमन गिल (भारत) बेन स्टोक (इंग्लैंड) |
ब्रॉडकास्ट चैनल्स | चैनल – सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 ओटीटी – सोनी लिव |
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का मैच कब है 2025 – India vs England Ka Match Kab Hai 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों के लिए भारत की तरफ से शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है और इंग्लैंड की तरफ से भी पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनाया गया हैं।
India England Ka Match Kab Hai 2025- भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 13 जून से 16 जून तक एक चार दिवसीय वार्म-अप मैच से होगी, इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की रोमांचक श्रृंखला का आगाज़ होगा। पहला टेस्ट मैच 20 जून से 24 जून तक हैडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई तक एजबेस्टन, बर्मिंघम में आयोजित किया जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिष्ठित लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मुकाबला 23 जुलाई से 27 जुलाई तक एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में होगा। इसके बाद अंतिम और पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा।
तारीख और दिन | शेड्यूल | समय |
---|---|---|
13 जून, शुक्र – 16 जून, सोमवार | टीबीसी बनाम इंडिया, 4-डे वार्म-अप मैच (केंट कंट्री क्रिकेट ग्राउंड, बेकेनहम) | दोपहर 3:30 बजे |
20 जून, शुक्र – 24 जून, मंगलवार | इंग्लैंड बनाम इंडिया, पहला टेस्ट (हेडिंगली, लीड्स) | दोपहर 3:30 बजे |
02 जुलाई, बुध – 03 जुलाई, रविवार | इंग्लैंड बनाम इंडिया, दूसरा टेस्ट (एडगबास्टन, बर्मिंघम) | दोपहर 3:30 बजे |
10 जुलाई, गुरुवार – 14 जुलाई, सोमवार | इंग्लैंड बनाम इंडिया, तीसरा टेस्ट (लॉर्ड्स, लंदन) | दोपहर 3:30 बजे |
23 जुलाई, बुध, – 27 जुलाई, रविवार | इंग्लैंड बनाम इंडिया, चौथा टेस्ट (अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर) | दोपहर 3:30 बजे |
31 जुलाई, गुरुवार – 04 अगस्त, सोमवार | इंग्लैंड बनाम इंडिया, पाँचवा टेस्ट (केनिंगटन ओवल, लंदन) | दोपहर 3:30 बजे |
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें कुल 18 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान और विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। बल्लेबाजी विभाग में यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर जैसे प्रतिभाशाली युवा शामिल हैं। नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर को ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह दी गई है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल भी टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव के कंधों पर होगी। यह टीम अनुभव और युवा जोश का संतुलित मिश्रण है, जो इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार है।
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।